Q. क्या Free Will होती है?
LOTM की दुनिया में एक बात कही जाती है - "As long as you mention Him, He will know it" (आप उनके बारे में जितना बात करोगे, वह आपको उतना जान जाएगा)। यह बात Spectator पाथवे के सबसे top पर बैठे Adam के बारे में कही जाती है, जो आपकी कहानी लिख सकता है। वह जो सोचेगा वह सच हो जाएगा, जो चाहेगा वह आपकी तकदीर बन जाएगा, और वह जो कहानी लिखेगा, वही आपकी जिंदगी बन जाएगी।
Q. पर क्या इसका मतलब यह है कि Adam सब कुछ जानता है, दुनिया की कहानी वही लिख रहा है, सभी का भाग्य पहले से तय है, और Free Will जैसी कोई चीज नहीं होती?
इसका जवाब एक बार Will Auceptin (जो कि 'Snake of Mercury' है) ने Klein को दिया था। वह किसी की Destiny (तकदीर) नहीं जानता है, और ना ही उसे पूरी तरह re-write कर सकता है। बल्कि वह सिर्फ 'River of Fate' (भाग्य की नदी) में Klein की जिंदगी के प्रवाह को देख सकता है कि वह किस दिशा में जा रहा है। वह उसके किसी प्रवाह को तेज या slow कर सकता है। जिससे Klein की जिंदगी में जो good luck बाद में आने वाला है, वह जल्दी आ जाए; या जो बदकिस्मती उसकी life में बाद में या अभी आने वाली थी, वह late हो जाए या तुरंत होकर गुजर जाए।
ऐसे ही Adam के case में भी है। वह सबकुछ देख और जान सकता है। इससे वह किसी के वर्तमान और उसके साथ घट रही घटनाओं को देख सकता है, जिससे वो उनकी life में ऐसे arrangements set कर सकता है कि फिर वही coincidences उनकी life में हों जो वह चाहता है। Adam के case में यह और भी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि उसके पास इतने सालों का experience है। जिससे वो लोगों के decisions तक predict कर सकता है और उन्हें influence कर सकता है। इसलिए यह कहा जाता है कि एक Spectator से हमेशा बचकर रहना चाहिए। वह अपने influence से आपकी किस्मत के arrangements set कर सकता है।
यह असल जिंदगी के उन असली influencers को भी symbolise करता है जो दुनिया में politically, economically और socially अपना influence डाल सकते हैं। "Information is an asset" यह इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इससे उन्हें समाज और परिस्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। और जो व्यक्ति psychologically चीजों को जितना ज्यादा समझता है, और जितना खुद के emotions and actions को control कर सकता है, वह उस हद तक समाज में अपना influence डालने की कोशिश करता है। यही वजह है कि Adam इतने cruel, ruthless और emotionless decisions लेता है।
तो क्या Free Will सच में नहीं होती है?
Free Will होती है, लेकिन सिर्फ तब तक जब तक कि कोई Spectator आपकी किस्मत ना लिख रहा हो। जब तक उसकी नजर आप पर ना पड़े।
और Beyonders की दुनिया में Adam नहीं तो कोई और Spectator आपकी life की कहानी को influence करने की कोशिश कर सकता है, कोई Marauder आपकी जिंदगी को चुराने की कोशिश कर सकता है, कोई Seer आपको अपनी कठपुतली बनाने की कोशिश कर सकता है। ठीक वैसे ही, जैसे असल जिंदगी में हर कोई आपकी life को किसी न किसी way में influence करने की कोशिश करता है।
तो आपको अपनी Free Will को बचाने के लिए क्या करना चाहिए?
आपको सबसे पहले अपनी physical body, spiritual body, body of heart and mind, और astral body को जानना, उसे समझना और उसे control करना सीखना होगा। तभी आप अपनी personal, educational, financial, social और spiritual life में balance बना पाओगे।
-AnAlone Krishna
5th September, 2026

Comments
Post a Comment