Life की परछाई : Chapter 11.3 (Social Dependency to Build the Environment) Bilingual Story written by AnAlone Krishna

Thursday, November 12, 2026 0 Comments
● Life की परछाई ●

By AnAlone Krishna

previous chapter | Preface & Index Page | next chapters(working on them)

Chapter 11

 (व्यक्ति अलग अलग कारणों से socially depended रहता है। यह chapter उन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इसे पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया दें।)

Prelude | Chapter 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 

Life की परछाई 
Chapter 11 : Social Dependency 
(इस chapter को इसके लंबे length के कारण कई parts में divide किया गया है।)
Chapter 11.5: Social Dependency to Fulfil the Dreams

● Life की परछाई ●
Chapter 11.3: Social Dependency to Build the Environment 


उदय क्योंकि अपना Bachelors complete कर चुका था, और उसके बाद उसके maximum friends अलग-अलग कारणों से उससे बिछड़ गए; वह hostel छोड़कर वापस अपने घर में रहने लगा। उसके maximum friends या तो अपना course continue नहीं किए, या फिर दूसरे शहर चले गए। उदय क्यों दूसरा शहर नहीं गया? क्योंकि उसका छोटा भाई अरुण अपना school खत्म करके अपने दोस्तों के साथ राजधानी चला गया पढ़ने के लिए। उदय के पिता इतने भी अमीर नहीं थे कि वह अपने दोनों बेटों को बाहर पढ़ने भेज सके। पर उदय तो tution पढ़ाकर खुद कमाता था, आप यही सोंच रहे हो ना? पर क्या वह सिर्फ tution पढ़ाकर किसी Vocational Course का fee दे सकता था? उससे बड़ी बात यह थी वह आखिर अपने life में क्या करना चाहता था? वह सोचता था कि अगर उसे कोई non vocational या traditional course ही करना है तो उसके लिए महंगे college में दाखिला लेने से क्या मतलब! वह कहीं से भी पढ़ाई कर सकता है। बात रही माहौल से सीखने की तो वह already अपना Bachelor complete कर चुका था, अब उसके life में friend circle से वह उस तरह से नहीं सीख सकता था जिस तरह College में admission लेने वाले 18-21 साल के युवा एक-दूसरे से सीखते हैं। 

एक उम्र होता है हर एक चीज को सीखने और समझने की-
• बाल्यावस्था में बच्चे भाषा को सीखते है, अपने environment को जानते हैं, और अपने समाज के culture के साथ-साथ नैतिकता को समझते हैं।
• जब वो किशोर होते हैं तो उनके अंदर शारीरिक और भावनात्मक विकास हो रहा होता है इसलिए उनके अंदर आत्मचिंतन, समझ, और self-discipline जगाने की कोशिश की जाती है। इसके लिए उन्हें समाज, प्रकृति, तथा मनुष्य की जीवन से जुड़ी इनके अन्य पहलुओं की जानकारी देकर किशोरों के अंदर maturity का बीज बोया जाता है। 
• इसके बाद युवावस्था का शुरुआती कुछ साल युवाओ के maturity के लिए बहुत ही संघर्षपूर्ण रहता है। इस उम्र तक युवाओं को लगभग अपने जीवन से जुड़ी हर एक पहलू की ठीक-ठाक जानकारी हो जाती है। यहाँ से वो चुनना शुरू करते हैं, कि अपने life का control वह अपने हाँथ में खुद रखेंगे, या वो carelessly इसे अपने परिवार या फिर समाज के हाँथ में छोड़ देंगे।
जो अपने life के बड़े और अहम फैसले अपनी family के हाँथ में छोड़ देते हैं, उनके जीवन की शुरुआत आमतौर पर आसान होता है। पर जो युवा ख्वाब देखते हैं, उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। सबसे पहले इसे अपने परिवार को मनाने के लिए, फिर अपने ख़्वाब को पूरा करने के लिए औरों का सहयोग पाने के लिए, फिर उस राह में आने वाली दूसरी चुनौतियों के साथ युवाओं को संघर्ष करना पड़ता है। अगर उसमें भी कोई प्रेम कर ले, तो उसका भविष्य क्या होगा, यह उदय पहले ही आपको Chapter 4 में समझा चुका है। Life में मिलने वाली लोगों के अलग-अलग अच्छे-बुरे अहसास और अनुभव, उनके अंदर अलग-अलग जिज्ञासा, उम्मीद और ख्वाब जगाते हैं। जिन युवाओं को अपने previous experience से dissatisfaction मिली होती है, वो अपने परिवार और समाज से हटकर अपना ख़्वाब देखने ही लगते हैं। जिसमें से अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीने की इक्षा, अपने फैसले खुद लेने की चाह, और अपने लिए life partner खुद से चुनने और उसके साथ बेहतर life बसाने का ख्वाब आमतौर पर common होता है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ किसी एक पीढ़ी की बात है। वो लोग जो अभी अभिभावक बनकर अपने बच्चों के life को control करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भी अपने उस युवा उम्र में वैसे ही अपने परिवार और समाज के सामने बागी थे। बस लोग वक़्त के साथ अपना बीता दौर भूल जाते हैं। इसलिए वो जिनसे कभी नफरत करते थे, बाद में वही बन जाते हैं; जिनके खिलाफ कभी लड़ते थे, बाद में उन्हीं का संरक्षण करने लगते हैं।

युवावस्था के शुरुआत में जब अलग-अलग ख्वाब देखने वाले युवा एक दूसरे के करीब आते हैं, और इन्हें एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं, तो इससे वो एक-दूसरे के life perspective को भी समझ पाते हैं। माहौल में मिलने वाली यही वो चीज है, जो युवाओं के भविष्य को बनाती है। पर जब वो अपने ख्वाब पर काम करना शुरू कर देते हैं, तो फिर उनके पास पीछे मुड़ने का option नहीं होता है। बल्कि उन्हें जरूरत होती है यह figure out करने की कि वह कैसे एक-दूसरे के ख्वाब को पूरा करने में अपने दोस्तों की मदद कर सकते हैं। उदय अपने Bachelors में अपने दोस्तों को खूब observe किया, उन्हें सुना, समझने की कोशिश किया और ख्वाब देखा। अब वो सभी अपने-अपने रास्ते अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए निकल चुके थे। Masters में admission करवाने के बाद वह यह देखा कि उसके friends, कुछ course switch किए, कोई दूसरे शहर गए अपने मनपसंद course को करने के लिए, कोई काम पकड़ लिए। लड़कियों में से कुछ का शादी हो गया, कुछ की बात चल रही थी, जिनके family supportive थे वो पढ़ा रहे थे जो वो पढ़ना चाह रही थी। उदय का जो friend circle graduation में था, वह रहा नहीं। जो अब भी किसी ना किसी कारण से उसी शहर में थे, वो बस degree ले रहे थे। इसलिए वो हमेशा college नहीं आते थे। बस Exam देने या form भरने के time इनका reunion type कुछ होता, जो कि बस उसके life में moments create करता था। वो उसका life नहीं था। तो इसलिए अब उदय को भी अपने ख्वाब पर काम करना शुरू कर देना चाहिए था। पर उदय का ख्वाब क्या था, वह क्या करना चाहता था, क्या बनना चाहता था, यह अगर मैं अभी बता दूँगा तो आगे कहानी में suspense क्या रहेगा? 

जब उदय school में पढ़ता था, और school के बाद market में अपने पिता के मुनीम के साथ वक़्त बिताता था, उस वक़्त वह खाली time में उनकी help भी कर दिया करता था हिसाब-किताब करने में। जब वह College में admission करवाया, वापस tution पकड़ा तो उसके पास time नहीं होता था market तरफ आने के लिए। पर अब जब उसके सारे friends अपने-अपने life में आगे बढ़ गए, तो कभी कभार फिर बीच-बीच में उसे खाली time मिलता और उसे मन होता तो वह वापस मुनीम के साथ बैठकर बाते करता था, उसका हिसाब किताब में मदद करता था, और पुराने लम्हों को वापस जीने की कोशिश करने लगा था। 
एक दिन मुनीम उससे पूछे, "आमतौर पर मैं युवाओं को देखता हूँ कि वो अपने पिता का business नहीं करना चाहते हैं। वो रोज का सरदर्द, लेन-देन, व्यापार के जगह कोई ऐसा नौकरी करना चाहते हैं जिससे उन्हें आराम से काम करके महीना में वेतन मिले। तुम शुरू से होनहार थे। फिर भी देखता हूँ कि Bachelor खतम करके दुकान पे बैठ रहे हो। कहीं अच्छा College या University में admission करवाने के बजाए यही local में करवा लिए हो।"
उदय बोला कि, "पापा बोले कि छोटन(अरुण, उसका भाई) राजधानी में पढ़ना चाहता है, और वो मुनिया(निष्ठा, उसकी छोटी बहन) के साथ मेरा भी course का fee नहीं दे पाएंगे। इसलिए तब तक खाली बैठकर क्या करते? जब तक मैं उतना saving ना कर लूँ, तब तक Masters complete कर लूँगा।"
मुनीम पूछे, "तो फिर कोई काम करने के जगह, बच्चों को पढ़ाने के जगह, जो तुम्हे शुरू से पसंद था, यहाँ दुकान में बैठ रहे हो?"
उदय बोला, "अभी खाली time रहता है तो मन करता है कि आपके साथ time spend करूं, वापस पुराने दिनों की तरह। जब classes बढ़ जाएंगे तो फिर time नहीं मिलेगा।"
मुनीम बोले, "अच्छी बात है।"
पर इसके बाद फिर उदय उसके अगले दिन से market जाने नहीं लगा। 

एक दिन, उदय के पिता उदय को घर में ऐसे ही खाली देखकर पूछे, "कई दिनों से तुम market नहीं गए। क्यों? खाली रहते हो तब चले जाया करो।"
उदय बोला, "वो तो मुनीम चाचा सब ठीक-ठाक चला ही रहे हैं। और सोमवार से tution join कर रहा हूँ। फिर time नहीं मिलेगा।"
उदय के पिता बोले, "Tution में तुम कितना ही कमा लेगा। और market को अगर तुम नहीं देखेगा तो आगे कौन संभालेगा?"
उदय बोला, "तो क्या आप इसलिए छोटन को बाहर भेजे ताकि मैं market देखूँ?"
उदय के पिता उदय को एक झाप देने के लिए हाँथ उठाए, पर वो मारे नहीं। उसका हाँथ हवा में ही रुक गया। वह अपना हाँथ उदय के कंधे में अपने गुस्से का घूंट पीते हुए रखे, और बोले, "कोई भी बाप जो कुछ भी करता हैं, वह किसके लिए करता है? मेरे बाद ये सब अगर तुम्हारा नहीं होगा तो किसका होगा?"
उदय बोला, "आपका मेरे अलावा और एक बेटा है। आप उसे दे दीजिए। या आप जिसे इसके काबिल समझते हैं आप उसे दे दीजिए।"
उदय के पिता गुस्से से बोलते हैं, "दो झाप खायेगा, अगर आगे से ऐसा बोलेगा तो। तुमको कौन ऐसा क्या बोल दिया जो तुम्हारे दिमाग में ऐसा उल्टा-सीधा बात बैठ गया है? क्या ये सब तुम्हारे लिए नहीं कर रहे हैं? क्या इसमें तुम्हारा हिस्सा नहीं है?"
उदय बोला, "मुझे बस अपने तरीके से जीने दीजिए। मैं अपने लिए खुद ऐसी संपत्ति खड़ी कर लूंगा।"
उदय के पिता को यह सुनकर गुस्सा आ गया। वह बोले, "अपने बाप के सामने घमंड दिखा रहा है? अगर यही सब करना है तो घर वापस ही क्यों आया। रहता उधर ही जहाँ रह रहा था।" यह बोलते हुए उदय के पिता उदय को दरवाजे की तरफ धक्का दिए। तभी चौखट से उदय की माँ गाँव भ्रमण करके वापस आई और उदय को सँभालते हुए, उदय के पिता से लड़गई और उदय को रोककर घर में ही रहने के लिए मना ली।

उदय के घर में उदय की शादी के लिए अलग-अलग लड़कियों का रिश्ता आने लगा। उदय घर में बोला कि पहले अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊँ, कमाने लगूँ, तो फिर बात चलाइयेगा। पर क्योंकि एक के बाद एक रिश्ता आए ही जा रहा था, तो एक दिन उदय के पिता घर पर उदय को बुलाकर उदय से बात किए।
उदय के पिता उदय से पूछे, "तो आगे का क्या सोंचा है? आगे life में क्या करना चाहते हो?"
उदय बोला, "पापा मैं life में कुछ बनना चाहता हूँ, कुछ करना चाहता हूँ, खुद को साबित करना चाहता हूँ।"
उदय के पिता पूछे, "क्या बनना चाहते हो? क्या करना चाहते हो? किसे क्या साबित करना चाहते हो?"

उदय के पास वैसे तो इसके कई जवाब थे। वह बहुत सारे ख्वाब बुना था। उसके पास बहुत सारे career options थे। पर फिर भी वह अपने पिता को क्या बताए, इसके लिए उसके पास कोई जवाब नहीं था। क्योंकि उसके हर ख्वाब को पूरा करने के लिए उदय के पास उसके अनुकूल environment होने की जरूरत थी। जिसके लिए उदय सिर्फ मेहनत ही कर सकता था। वह यह पहले से अपने पिता को कैसे बताएगा कि उसका dream क्या है? वह life में क्या बनना चाहता है? वह क्या करना चाहता है? व्यक्ति अपने life में जो कुछ भी बनना चाहता है, उसमें success से ज्यादा उसके failure होने के chances होते हैं। क्योंकि पहली बात तो यह होती है कि हर किसी को अपने ख्वाब को पूरा करने के रास्ते में first time बिना experience के चलना पड़ता है। और दूसरा यह कि एक वक्त पर शिखर पर कोई एक ही हो सकता है। इसलिए आमतौर पर लोग उतना success कभी नहीं हो पाते हैं जितना वो ख्वाब देखते हैं।

उदय के पिता उदय को समझाए, "देखो तुम अपने life में जो कुछ भी करना चाहते हो, उसमें तुम कितना आगे तक जाओगे, तुम कब कामयाब होओगे यह तो बाद की बात है। पर हर चीज की एक सही उम्र होती है। शादी के लिए लड़कों की सही उम्र 25-28 वर्ष होती है। ताकि जब तुम्हारा बच्चा 20-30 वर्ष का हो, तो तुम उस वक्त भी काम करने के योग्य बचे रहो। ताकि वो अपना पढ़ाई कर सके, अपने life में कुछ बन सके। तुम सोचों अगर मैं अभी retirement लेकर घर में बैठ जाऊँ, और सारा बोझ तुम्हारे ऊपर डाल दूँ, तो क्या तुम अपने ख्वाब को फिर पूरा कर पाओगे? तुम क्या चाहते हो कि यह मौका तुम्हारे बच्चों को ना मिले? अगर तुम अभी जितना late करोगे, वो तुम्हारे बच्चे के life से उतना समय चुराएगा। क्या तुम यही चाहते हो?"
उदय बोला, "पर पापा, मैं अभी इतना नहीं कमाता हूँ कि मैं किसी की जिम्मेदारी उठा सकूँ। और वैसे भी मै अभी 22 वर्ष का ही हूँ। अभी मेरे पास कम से कम 5-6 साल तो इसके लिए है ही।"
उदय के पिता बोले, "मैं अभी कहाँ कह रहा हूँ कि कल ही शादी कर लो। पर कम से कम जो रिश्ते आ रहे हैं उन्हें सीधे मना तो मत करो। इससे उनसे हमारे अच्छे संबंध खराब हो सकते हैं।"
उदय अपने पिता से कहा, "जो रिश्ते अभी परिवार से बने भी नहीं है, वो अगर अभी से मेरे मना करने से खराब हो रहे हैं; अगर आगे चलकर उस लड़की के साथ मेरा तालमेल नहीं बना, या उसे मेरा ख्वाब और life-style पसंद ना आए, तो आप उन्हें कुछ भी बोल पाओगे? इससे बेहतर यह है कि आप उन्हें यह बोलो कि आपके बेटे को यानि कि मुझे अभी शादी नहीं करनी है। इससे मैं villian बन जाऊँगा पर कम से कम आप बच जाओगे।"
उदय के पिता उदय को समझाने की कोशिश किए, "देखो, अच्छे रिश्ते तुरंत नहीं मिलते हैं। 5-6 साल बाद जब तुम शादी करना चाहोगे तो तुरंत नहीं मिल जाएगा। इसके लिए अभी से देखना होगा।"
उदय अपने पिता से पूछा, "तो आप चाहते हो कि मैं फिलहाल girlfriend बना लूँ?"
उदय के पिता बोले, "ये सब गैर-सामाजिक बात हमारे सामने कभी मत करना। जब परिवार आपस में मिलते हैं, उनकी सहमति होती है, मंगनी होती है, मंगेतर बनते हैं। यह सही तरीका है, और हमारे समाज के लिए सही भी है।"
उदय बोला, "पर पापा, पूरा रिश्तेदारों के सामने मंगनी करके अगर बाद में फिर रिश्ता टूट जाए, तो इससे बदनामी नहीं होगी?"
उदय के पिता बोले, "ऐसे कैसे टूट जाएगा? तुम्हे क्या लगता है, तुम्हारा रिश्ता हम ऐसे ही किसी भी घर में कर देंगे?"
उदय आगे बोला, "पर अगर मेरा उस लड़की के साथ नहीं बना तो...?"
उदय के पिता उदय को घूरे, उदय आगे बोला, "मेरा हर किसी के साथ नहीं बनता है। मैं किसी के भी साथ नहीं रह सकता हूँ। बाद में आप हमारी शादी बचाने के लिए हमारे बीच के झगड़े सुलझाते रहो, इससे बेहतर है कि मुझसे यह जिद्द मत करो।"
यह सुनकर उदय के पिता हार मान लिए और बोले कि, "हाँ, हाँ। ठीक है, जाओ। नहीं बोलेंगे कभी तुमको शादी करने के लिए।"

Irony, जिस उदय की college में इतनी सारी friends थी, लड़के-लड़कियां सभी दोस्त थे, वह अपने बारे में बोलता है कि उसका हर किसी से नहीं बनता है। जिसके बारे में उसके दोस्त कहा करते थे कि "आखिर उदय को कौन मना कर सकती है?"
तो मैं इसका कारण समझाता हूँ। दोस्ती वो रिश्ता नहीं होता है जिनके साथ आपको सुबह-शाम जिंदगी भर बिताना पड़े। आप बन-ठन कर तैयार होकर college आते हो, अच्छे time बिताते हो और फिर वापस घर चले जाते हो। जिनका व्यवहार आपको अच्छा लगता है, आप उनसे दोस्ती करते हो। जबतक वो अच्छे लगते हैं, आप उनसे दोस्ती रखते हो। जब वो आपको बुरे लगने लगते हैं तो उनसे दूरी बना लेते हो। उदय जानता था कि उसके वो सारे दोस्त उसके life में permanent नहीं रहने वाले हैं। जैसे आप भी जिनके बारे में यह बात जानते हो, उनकी कमियों को आप बर्दाश्त करते हो। यह सोंच कर कि आगे तो वह दोस्त आपके life में नहीं ही रहेगा, तो जब तक वो सब है उनके साथ अच्छे पल को आप जी लो। पर जो घरवाले हैं, या जिससे आपकी शादी होगी, उन्हें तो आपको जिंदगी भर झेलना होगा ना..? इसलिए आप उनकी कमी को आसानी से नजरअंदाज नहीं कर पाते हो। किसी से दोस्ती करना अलग बात होती है, पर किसी के साथ शादी करके साथ रह पाना, यह दूसरी बात है। यह हर किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। 

उदय के पिता, खुद से इसके बाद उदय से शादी की बात नहीं करने लगे। पर उदय की माँ बाज नहीं आई। वह सीधा-सीधा उदय से बात नहीं करती थी, पर indirectly कोशिश करना नहीं छोड़ी।
वह अलग-अलग तरीकों से उदय के सामने लड़कियों का जिक्र छेड़ती थी, और उदय उनमें कुछ ना कुछ कमी निकाल देता था। ऐसे ही एक शाम उदय की माँ किसी शादी के function में मौका पाकर उदय को अपने साथ ले गई और उदय से किसी लड़की को बिना बताए मिलवाकर बाद में घर आकर उदय का राय पूछने लगी। उदय उसमें भी कई कमी निकाल दिया। इन सभी से चिढ़ कर उदय को बोली, "तुम्हें ऐसे हर किसी को judge नहीं करना चाहिए।"
उदय उनसे बोला, "अच्छा एक बात बताइए- किसी का भी किरदार सबसे पहले जिससे influence होता है वो उसका परिवार और समाज होता है। मतलब जैसे ही उसके आसपास के लोग और माहौल बदलेगा, वो अनुभव उस इंसान को बदल देंगे ?"
उदय की माँ बोली, "लोग तो बदलते ही हैं, अलग माहौल में जाने से। तुम उसके बारे में tension मत लो। वो हमारे घर में आएगी तो वो भी बदल जाएगी।"
उदय पूछा, "तब तो जब वो हमारे घर में आएगी, हमारे समाज से interect करेगी, तो हमारे समाज में से कोई भी उसे उल्टा पट्टी पढ़ाएगा और घर में कलह करेगी।"
उदय की माँ बोली, "तुम उसे इतनी मूर्ख समझता है ? उसके परिवार के लोग समझदार लोग है। उसमें भी समझ होगा कि किसकी बातों को सुनना चाहिए और किसे ignore करना चाहिए।"
उदय पूछा, "आपके according अगर उसके परिवार के लोग समझदार है, और वो भी समझदार है, तो आपको क्या लगता है कि पूरी जिंदगी वह अपने परिवार के जिन आदर्शों को वह सही मानते आई है, जैसा life style वो जीती आई है, वो हमारे परिवार में आकर उसे गलत मानकर, हमारे परिवार के आदर्शो को अपना लेगी ? क्या आप अपनी पूरी जिंदगी किसी को भी देखी हो कि वह अपने परिवार के खिलाफ कुछ भी चुपचाप सुन ले ?"
उदय के पिता बोले, "इंसान में पहचानने का क्षमता होना चाहिए सही और गलत का। जो यह अंतर समझेगा वो किसी की अंधभक्ति नहीं करेगा।"
उदय पूछा, "पापा, जो लड़की का अभी यह ख्वाब होना चाहिए कि वह पढ़ाई करें और दुनियां को समझे। उसे जरा सा भी डर नहीं है कि उसका यह मौका छिन जाएगा और जब उसके सामने कोई शादी की बात करता है तो वो इसका विरोध करने के बजाए excited होकर शर्माती है; क्या मुझे उससे expect करना चाहिए कि उसके अंदर यह समझदारी है कि at least उसके लिए क्या सही और गलत है ?"
उदय के पिता कहे, "इंसान वक्त के साथ समझदार हो जाता है।"
उदय पूछा, "और कितना वक्त पापा ? मैं आज यह आपको नहीं बता सकता हूँ कि मेरे किस action से आगे मुझे क्या face करना होगा। पर at least मेरी understanding and instincts मुझे यह intution, इस डर का अहसास तो करा ही देती है कि अगर मैं किसी गलत लड़की के साथ बंधूंगा तो मैं जिंदगी भर रोऊंगा। अगर किसी को यह डर नहीं है कि अगर वह ब्याही जाएगी और किसी और के घर में जाएगी तो बहुत सारे limitations में बंध जाएगी; जिस तरह वह अभी आजाद है वह नहीं होगी अपनी पढ़ाई के लिए। क्या आप सच में चाहते हो कि मैं यह मानूं कि उसमें यह समझ होगा भी कि learning का अहमियत क्या है ? मैं किस आधार पर यह मानूं कि उसे ज्ञान का सच में अहमियत है, जो मै उम्मीद करूं कि वह वक्त के साथ सीखेगी ?"
उदय की माँ बोली, "तो तुम यह मान के चल रहे हो कि वह जिंदगी भर नहीं सीखेगी ? क्या तुम अपनी बहन के बारे में भी ऐसा ही सोचते हो ?"
उदय कहा, "मेरी बहन और मेरा भाई, इन दोनों पर आप मुझे बचपन से ध्यान देने के लिए कहते आई हो। ताकि ये दोनों वक्त के साथ चीजों को समझे। इनके पास विकल्प है कि ये मुझसे सीखे और मुझसे भी ज्यादा समझदार बने, या फिर अपनी बचकानी होड़पने में जिंदगी भर ऐसे ही गलतियां करते रहे। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आपकी जो पसंद है, वो कभी भी नहीं सीखेगी ? बस मैं यह कह रहा हूँ कि मुझे वह अभी समझदार नहीं लगती है, और जबतक कोई मुझे समझदार नहीं लगेगी, मैं उसे पसंद नहीं करूँगा।"
उदय की माँ मुस्कुराकर बोली, "मतलब तुम इंकार नहीं कर रहा है। मतलब उम्मीद है कि वह बाद में पसंद आ सकती है।"
उदय बोला, "आप उन्हें ऐसा कोई उम्मीद मत दीजियेगा जिससे आप अपनी बात में बंध जाए।"
उदय की माँ कही, "मुझे भरोसा है तुमपर, तुम एक दिन उसे पसंद करने ही लगेगा। जैसे बहुत सारी चीजों को बचपन में तुम खाने से मुंह बनाता था, और आज सब खाता है।"
उदय के पिता कहे, "मुन्ना नहीं कह रहा है तो बात को आगे मत बढ़ाओ।"

पर क्या आपको लगता है कि किसी के घरवाले इस तरह का hint मिलने पर रुक जायेंगे। एक के बाद एक रिश्ता घर आता ही रहा और वो उदय को convince करने का कोशिश करते रहे।
जब वो कहते कि, "लड़की बहुत सुंदर है।"
उदय कहता, "सुंदरता कुदरत की देन है। इसमें उसकी कोई मेहनत नहीं है।"
जब वो कहते कि, "वो class में batch में top की थी।"
उदय कहता, "उसे वैसे माहौल मिला, guidance मिला, इसलिए वो top कर सकी। कामयाबी के साथ घमंड भी आता है। वो आगे क्या decision लेती है, उससे यह तय होता है कि वह कैसी है।"
वो कहते कि, "लड़की बहुत संस्कारी है। सभी का आदर करती है। बड़ो का बात मानती है।"
उदय कहता, "क्या उसके ख्वाब उसके खुद के हैं? या बस वो अपने परिवार का ख्वाब पूरा करने के लिए मेहनत करती है? हमारे ख्वाब हमें shape देते हैं। अगर उसके खुद के ख्वाब नहीं है, वह अपने परिवार के ख्वाब को पूरा करते आई है। तो फिर वो जो कुछ भी है, इसमें उसका कोई role नहीं है। वह खुद के दम पर कुछ नहीं है। वो जो कुछ भी है अपने परिवार की वजह से है।"
वो उदय को कहते कि, "उसके पिता तुम्हारे पापा के साथ व्यापार करते हैं।"
उदय कहता कि, "तब तो हम इससे बंध जाएंगे। इससे हम किसी और से लेन-देन नहीं कर पायेंगे। हम बँध जायेंगे।"
वो कहते कि, "उसका भाई Charter Accountant है।"
उदय कहता कि, "इससे हमारे परिवार का हर हिसाब किताब उसका भाई देखेगा। इसका मतलब कि सब उसके हाँथ में होगा।"
वो कहते कि,"उसका जीजा जमीन दलाल है।"
उदय कहता कि, "अपनी highway वाली जमीन बचा के रखिए। और संपत्ति को छुपा के रखिए। उसका जीजा पक्का कमीशन खोरी के चक्कर में लूटवाने की कोशिश करेगा।"
वो कहते कि, "उसका चाचा फलाने नेता का खास है।"
उदय कहता कि, "तो क्या वो पापा के व्यापारी होने का लाभ अपने political फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश नहीं करेगा?"
वो कहते कि, "उसकी बहन Bank में job करती है।"
उदय कहता कि, "loan free में नहीं मिलेगा। पति के साथ मिलकर पहले जमीन/जायदाद गिरवी रखवाएगी, फिर उसे बिकवाएगी।"
और जब वो उदय को कहते कि, "उसका पिता के पास बहुत पैसा है। अच्छा तिलक मिलेगा।"
उदय कहता कि, "उसके पिता की संपत्ति में मेरा कोई हक़ नहीं है। इसलिए उनसे कुछ मांगने का भी मेरा कोई हक़ नहीं है। जो वो देगा, अपनी बेटी को देगा। और उसके हिसाब से ना चलने पर उससे ज्यादा वसूलेगा भी।"

उदय का यह सब जवाब सुनकर एक दिन उसकी बहन पूछी, "भैया आपको हर किसी के बारे में ऐसा क्यों लगता है कि वो सब आपको trap करने की कोशिश कर रहे हैं?"
उदय उसे बोला, "देखो, मेरे इर्द-गिर्द हर कोई अपना चाल चल रहा है, और उनके collective actions का consequences मुझे face करना होगा। अभी जो मुझे सभी मनाने के लिए इतना मेहनत कर रहे हैं, सब उस वक्त सबसे पहले खुद को बचाने की कोशिश करेंगे, जब मेरे साथ कुछ बुरा होगा।"
उदय की माँ उदय से ऊब कर बोली, "तुम्हें बस बहाना चाहिए हर किसी को मना करने का। क्या उन लड़कियों का शादी नहीं होगा? क्या उनसे कोई शादी नहीं करेगा?"
उदय बोला, "बिल्कुल होगा, जो लड़की के जगह वो सब का लालसा रखेगा, जिसका प्रलोभन आपलोग मुझे अभी दिए। और वो उनसे बचने के लिए जानता होगा। पर मुझे ये सब झमेले नहीं चाहिए life में। मुझे बस अपने life को सुकून से जीना है। मेरी ज्यादा कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।"
उदय की बहन बोली, "भैया, आप इस तरह करके एक-एक करके पापा का नाक उनके सभी दोस्तों के सामने कटवा रहे हो। आपको ये करना अच्छा लग रहा है? मजा आ रहा है ये सब करके आपको?"
उदय बोला, "मुनिया तुम एक बात सोंच समझ कर बताओ। दादाजी के friend circle के कितने लोग के परिवार के साथ पापा का भी रिश्ता वैसा है, जैसा दादा का हुआ करता था? या माँ का दादी के उन गोतनीयो के घरों में अभी क्या वैसा रिश्ता है जैसा दादी रखती थी?"
उदय की बहन बोली, "तो क्या आप इसका बदला ले रहे हैं माँ-पापा से?"
उदय बोला, "नहीं। पापा के हर दोस्त के बच्चे हमें पसंद नहीं करते हैं, और ना हम हर किसी को पसन्द करते हैं। वैसे ही माँ के साथ अच्छा बनने वाली इनकी हर गोतनीयो के बच्चे भी हमें पसंद नहीं करते हैं, और ना हम हर किसी के साथ निभा पाएंगे। रिश्ते विरासत में नहीं मिलते हैं। हमें खुद बनाना पड़ता है। दादा-दादी उनसे अच्छे रिश्ते रखे, जिनके साथ वो चल पाये। माँ-पापा का रिश्ता उन घरों में अच्छा है, जिनके साथ ये चल पा रहे हैं। तो फिर फिर मेरे ऊपर उन रिश्तों का बोझ क्यों थोपा जा रहा है? मुझे यह आजादी क्यों नहीं है मैं उनके साथ अच्छी दोस्ती रखूँ, जिनके साथ मैं comfort हूँ?"
इसपर उदय के पिता बोले, "सही बात है। मुन्ना को अपना life खुद बनाने दो। इसपर अपने फैसलों को मत थोपो।"
इसके बाद उदय की माँ बोली, "अच्छा कम से कम मुझे यह बता दो कि तुम्हें किस तरह की लड़की पसंद है।"
उदय बोला, "माँ, जो लड़की अपने life में financially, intellectually, emotionally, socially,... किसी और पर depended होगी, वह compromised होगी। पर जो लड़की अपने पिता की संपत्ति, भाई के support, बहन और जीजा के सलाह, और चाचा के संरक्षण के बिना भी अकेले अपने दम पर मेरे साथ खड़ा रह पाएगी; जिसको उससे जुड़े हर रिश्ते भले ही छोड़ना पड़े, पर वो सबकुछ ठुकरा कर भी सिर्फ मुझे चुनने का हिम्मत करेगी, मुझे बस वैसी ही लड़की पसंद आएगी।"
यह सुनकर उदय की बहन पूछने ही वाली थी कि, "आखिर सिर्फ ऐसी ही क्यों?" पर उससे पहले ही उदय की माँ भड़क कर उदय को मारते हुए बोली, "तो तुम उसको घर लाएगा जिसका आगे-पीछे कोई ना हो। बाप-भाई कोई साथ खड़े ना हो। तुम रास्ते से किसी को भी उठाकर ब्याह करके घर ले आएगा? घर में घुसने से पहले दोनों की टांगे तोड़ दूँगी, अगर तुम ऐसा किए तो। यही सब करने के लिए तुमको पाल-पोस कर इतना बड़ा किए है?"

और इसके बाद बाद उदय की माँ उदय की शादी अपनी पसंद से करवाने के लिए और जिद्द पर अड़ गई। जिसके बाद क्या हुआ, आप तो जानते ही हो। घरवाले अपने बच्चों पर अंधा विश्वास और अविश्वास करते हैं। उदय और अभिषा के closeness के बारे में जानकर उदय की माँ को उदय पर पहले अंधा अविश्वास हुआ। उसे लगा कि उदय अभिषा के चक्कर में शादी करने से मना कर रहा है, इसलिए वह अभिषा के घर झगड़ा करने गई। पर जब उसे पता चला कि उनके बीच ऐसा कुछ है ही नहीं, तो वह वापस आ गई। जिसके बाद उदय की माँ को उदय पर यह अंधा विश्वास हो गया कि उदय अपनी पसंद के लिए भले ही लड़ेगा, पर उदय कभी घरवालों को बिना बताए भागकर तो कम से कम शादी नहीं ही करेगा। और यह भी कि उसके बेटे को कोई कितना भी रिझाने की कोशिश करे, वो उदय को बहका नहीं सकती है। इसलिए जब इसके बाद उदय फिर घर छोड़कर चला गया, तो उसके घरवालों को लगा कि "हमलोग शादी करने के लिए force कर रहे हैं, इसलिए उदय गया है। जब गुस्सा उतरेगा तो फिर पहले की तरह लौट आएगा।" फिर एक दिन बीता, दो दिन, और जब उन तक यह बात पहुँचा कि उदय शादी कर लिया है, वो भी अभिषा से, इसके आगे की कहानी आप पहले ही पढ़ चुके हो।

Environment, जैसे एक पौधे को अनुकूल वातावरण की जरूरत होती है, ताकि वो सही से grow कर सके; लोगों को भी अनुकूल environment की जरूरत होती है, ताकि वो अपना अच्छा भविष्य बना सके। हर एक पीढ़ी पिछली पीढ़ी से बगावत करती है, ताकि वो पिछली पीढ़ी तक चली आ रही कुरीतियों और कमियों को छोड़कर, नए भविष्य को बना सके। फिर हर नई पीढ़ियों में भी कुछ ना कुछ कमी रह जाती है, जो उसकी अगली पीढ़ी उसे ठीक करने की कोशिश करती है। इसलिए जीवन में परिवार और समाज को एक वक्त के बाद leadership नए generation यानी कि युवाओं को शौंप देना चाहिए। पुरानी पीढ़ी के पास अनुभव ज्यादा होता है, इसलिए वो guide करे, पर ख्वाब नई पीढ़ी को देखने देना चाहिए। क्योंकि जिसे आगे life जीना है, उसका environment उसके according होना चाहिए, ना कि उसके according जो already अपना life जी चुका है। उदय कोशिश कर रहा था अपना environment अपने according बनाने की। पर उसकी family उसे support करने के बजाए उसके life में interfare कर रहे थे। उदय की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करवाने की कोशिश करके। इसलिए उसके पास भी कोई विकल्प ही नहीं बचा, भाग कर शादी करने के अलावा। उदय के घरवाले अगर यह जिद्द ना करते, तो शायद उदय भाग कर शादी करने के बजाय, दोनों family को मनाकर उनकी सहमति से ही शादी करता। पर अभिषा और उदय के बीच तो वैसा कुछ नहीं था, फिर उनके बीच affair कब हुआ? यह detail मैं बाद में बताऊँगा। अभी के लिए इतना ही।

कहानी अभी भी जारी है। मुझे आपके इंतजार के लिए खेद है। पर अगले part को जानने से पहले एक छोटा सा break ले लीजिए।


-----कहानी अभी भी जारी है।
मुझे आपके इंतजार के लिए खेद है।
Working on next parts.-----

Written by AnAlone Krishna 
Finished on 10th November, 2026 A.D.
Edited on 12th November, 2026 A.D.
Published on 12th November, 2026 A.D.


● Life की परछाई ●
previous chapter | Preface & Index Page | next chapters(working on them)
Prelude | Chapter 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 

Comments

Tags:
Loading Post Series...