यह अनुभव हर किसी की life का part है-
* हर कोई किसी की गोद में अपनी आँख खोलता है, पर कोई आता है जो उसे उस गोद से उतार कर खुद वह जगह ले लेता है। भाई/बहन बनकर।
* हर बच्चा अपने माता-पिता के अलावा, दादा-दादी, चाचा, बुआ, मौसी, मामा, नाना-नानी का बहुत लाडला होता है। फिर उन सभी के अपने बच्चे होते हैं और वो नए बच्चे उनसे ज्यादा सभी के लिए खास हो जाते हैं।
* हर किसी का भाई-बहन और दोस्तों का group होता है। फिर जैसे-जैसे इसमें नए सदस्य जुड़ते चले जाते हैं, पुराने दूर होने लगते हैं।
* हर कोई किसी को बहुत पसंद करता है। वक्त गुजरता है और समय के साथ affection फीका होने लगता है, और पसंद एक इंसान से बदल कर दूसरे में चला जाता है।
* हर कोई कुछ कमाता / हासिल करता है। पर एक वक्त आता है जब कोई और उससे छीन लेता है, या आगे निकल जाता है।
Angel of Time symbol है उस loss का जो एक इंसान वक्त के साथ अपनी life में face करता है। Amon, जो कि आपसे हर चीज चुरा सकता है, भाई है उस Spectator pathway के Angel का; और ये दोनों बेटे हैं सच्चे देवता के। वह चुरा सकता है आपसे आपकी किस्मत को, आपकी उम्र को, आपके समय को, यहाँ तक कि आपकी पहचान को भी। आपके माता-पिता उसे अपना बेटा मानने लगेंगे, आपके दोस्त उसे अपना दोस्त मानेंगे, आपकी पत्नी आपको भूलकर उसे अपना पति मानेगी, आपके बच्चे उसे अपना पिता मानेंगे।
मैं सोचता हूँ कि LOTM के ये दोनों भाई किस चीज को symbolise करते हैं? एक लोगों की किस्मत लिखता है, और दूसरा उसे चुराता है। एक लोगों के life की coincidences arrange करता है, दूसरा उसका फायदा हड़प लेता है। एक लोगों को उनकी पहचान देता है, और दूसरा उनसे वह पहचान छीनता है। यह सिर्फ typical siblings वाली हरकतें नहीं हैं। यह उससे कहीं ज्यादा गहरा है।
हमारे अंदर वो genes उन arrangements की वजह से आईं, जिसकी वजह से हमारे माता-पिता करीब आए। हमारे अंदर वो characteristics nurture हो पाईं जिनके according favourable environment मिला। हम वैसे ढले, वैसी सोच बनी जैसा हमें अनुभव मिला। हमें जैसा ज्ञान और समझ मिली उसके हिसाब से हमने अपनी life में decisions लिए। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे किसी ने हमारी किस्मत पहले से ही लिख रखी हो। जैसे Adam LOTM में Lumian, Franca, Jenna, Anthony का पहले से ही लिख रखा होता है।
पर हमारा हर चीज को पाना सिर्फ एक वक्त तक होता है, उसके बाद हमारी growth रुक जाती है। कोई और आता है जो हमारी जगह ले लेता है। हमारी हर चीज उसके पास चली जाती है। हमारा कोई action उसके किसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए होता है। हमारे जो करीब आते हैं, उनसे हमें कुछ लेकर किसी और को देना होता है। Teachers अपना अनुभव अपने students को देते हैं; माँ-बाप बच्चों को प्यार; दोस्त अनुभव, प्रेमिका अपने प्रेमी को धोखा; बुजुर्ग अपनी पीढ़ी को सम्पति,... पर यह इतना बुरा नहीं है।
इससे बुरा यह है कि मैं चाहे जो कुछ भी करूँ, अंत में हार जाऊँ Medici की तरह। मैं इस गलतफहमी में रहूँ कि कहानी का मैं नायक हूँ, पर मेरा किरदार सिर्फ इसलिए लिखा गया हो ताकि मुझसे compete करके कोई और मुझसे आगे निकल ले। या जो मैं पूरी जिंदगी मेहनत करके हासिल करूँ अपनी growth के लिए कोई और मुझसे छीन या चुरा ले। जैसे Amon पहले Door का Godhood चुराता है फिर Fool का चुराने/छीनने पहुँच जाता है।
तो आखिर वो क्या तरीका है जिससे हम उस किस्मत लिखने वाले भगवान की कहानी का बस side character बन कर ना रह जाएँ, या Trojan Horse of Destiny का एक parasite / experiment बनकर ना रह जाएँ?
जिसका सिर्फ एक तरीका है - to fool the Gods. हम भी किस्मत के arrangements का फायदा उठाकर advance करें और जब वह हमें एक side character बनाकर रास्ते से हटाने की कोशिश करे तो हम उसे खुद पर दाँव खेलने पर मजबूर करें। खुद को ज्यादा काबिल साबित करके।
पर यह होगा कैसे? क्या सभी के लिए एक ही नियम काम करेगा?
नहीं। हर किसी की किस्मत का रास्ता अलग होगा-
कोई individuality के रास्ते पर होगा, तो कोई dominance के, कोई control के रास्ते होगा तो कोई freedom के, कोई experience के रास्ते होगा तो कोई carefree रहने के / spirituality के।
क्या हमारे पास free will है? इस सवाल से महत्वपूर्ण यह है कि क्या हम free will की अहमियत समझते हैं? क्या हमें free will चाहिए?
-AnAlone Krishna
23rd September, 2026

Comments
Post a Comment