HomeDiary

Saturday, April 04, 2026 0 Comments

एक किस्सा- एक गांव का आदमी जमीन हड़पकर शहर में जमीन खरीदा। उस आदमी को शहर में विवाद वाला जमीन बेचकर दलाल flat खरीदा। दलाल जिस falt को खरीदा था, ठिकेदार उस flat को 12 साल से बना ही रहा है और अब उसका design outdated हो गया, इसलिए दलाल को उसका अच्छा कीमत मिलेगा नहीं। ठिकेदार लोगों को इस तरह चुना लगाकर कई luxary गाड़ी खरीदा जिसका market price manufacturing cost का 7-8 गुना था, और जिसका साल भर में भी नई model आ जाने से market price आधी हो जाती है। वो गाड़ी बनाने वाली company trend देखकर investment किया और कई ऐसे models बनाए जो चला नहीं और कई model को कोई पूछता तक नहीं है। Latest model का ख़्वाब दिखाकर innovation के नाम पर जितने Designers, Marketing agents, and others पैसे बनाए, वो उन पैसों को pub, cashino, और अय्याशी में उड़ाए। जिस्म को बेचने वाली लड़कियों को drugs, और attractive दिखने वाले medicines के चलते कई ऐसी बीमारियों हो गई जिसके वजह अब treatment में बहुत पैसे खर्च होते हैं। Pub, Cashino और Hospital का मालिक पैसे बनाकार विदेशों में जमीन और property खरीदते हैं। विदेशों की सरकारें उनके यहां investment को देखकर शुरू में उन्हें tax relief देती है, पर property shell करने पर high amount charge करती है। सरकारी खजाने में जमे revenue को public service के नाम पर fund release करके commission खोरी की जाती है। अलग-अलग नेता, अधिकारी उस curroption के पैसों से property बनाते है, हथियार खरीदते हैं और लोगों को आपस में लड़वाते है। 

हर कोई इसमें शामिल नहीं है, पर जो है उनका चक्र इस तरह से घूमता रहता है।

हमारे धर्म में लक्ष्मी को चंचला कहा गया है, क्योंकि धन एक जगह ठहरता ही नहीं है।

हर किसी के ख्वाबों की कीमत directly/indirectly गरीब ही उठाता है। आपको लगता है कि आप अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर रहे हो। पर असल में अगर आपके पास सामान्य से ज्यादा धन है, तो कहीं न कहीं किसी का शोषण करके ही इकट्ठा हुआ है। आप अगर खुद शोषण नहीं किए हो तो आपतक शोषण के जरिए वो धन पहुंचाया गया है। बस आप इतने भोले हो कि इस बात को समझ नहीं पा रहे हो।


-AnAlone Krishna.
4 April, 2026

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]