LOTM: Review | Concept 3: Divine Orchestration and The Mockery of Free Will

Saturday, August 22, 2026 0 Comments

आप imagine करो, एक ऐसे भगवान को जो कहीं पे भी हो सकता है, सब कुछ महसूस - देख और सुन सकता है, और आप उसका presence भी feel नहीं कर सकते हो। वो जो कल्पनाएँ करता है, वह आपकी हकीकत बन जाती है, और वह जो कहानियाँ लिखता है वो आपकी तकदीर बन जाती है। उसका आपके कानों में आकर फुसफुसाने को आप अपना inspiration मानते हो, और उसके दिये hints को आप अपने ideas मानते हो।

उस एक पल का अहसास, जब आपको यह पता चले कि -
  • आप किसी और की लिखी कहानी को जी रहे थे;
  • वो सारे अनुभव और उनसे मिला ज्ञान, सब किसी के द्वारा arrange किया गया था;
  • वो लोग जो आपकी जिंदगी में आए, जिनसे आप प्यार करते हो, जो आपके लिए बहुत अहमियत रखते हैं, वो सब आपकी जिंदगी में इसलिए आए क्योंकि ऐसा वो चाहता था;
  • आपके दिमाग में आए ideas, उसके द्वारा दिए गए hints की वजह से आए;
  • आपका perception, thoughts, actions and attitudes उससे influenced हैं;
  • आपके द्वारा लिया गया हर एक decision आपने सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि ऐसा वो चाहता था, ताकि उसके द्वारा लिखी fate की ओर आप जा सको;
तो आपको कैसा लगेगा? कैसा लगेगा यह जानकर कि आप जहाँ भी जा रहे थे, जो भी कर रहे थे, वह हर जगह था, हर चीज सुन रहा था, हर चीज देख रहा था। वह देख रहा था आपकी suffering, आपका pain, आपका गिरना, आपकी लाचारी; पर उसने कुछ नहीं किया क्योंकि ये सब उसके plan का हिस्सा था, यह उसके ही किसी grand plan का event था, और आप बस उसका एक test subject थे। तो आपको कैसा लगेगा?

हाँ, मै बात कर रहा हूँ उस Spectator pathway के God, Adam की; जिसके अंदर Ancient Sun God की consciousness है और जो वापस God Almighty बनने की राह पर है और दुनिया को अपने vision से control कर रहा है।

Author 'Cuttlefish that loves diving' ने अपने web-novel "Lord of the Mysteries" में Adam के character के ज़रिए readers के मन में यह अहसास डालने की कोशिश की है कि "अगर सच में आपकी कहानी, आपकी तकदीर किसी और ने लिखी है; और अगर आपकी किस्मत LOTM के Lumian या Klein जैसी हो, तो क्या तब भी आप उस ईश्वर की पूजा करोगे? या आपका भी मन उसके मुँह में मुक्का मारने का करेगा और आप भी उन्हें आसमान से गिरते हुए देखना चाहोगे?"

"Lord of the Mysteries" satire है उन Theists (आस्तिकों) और अंधभक्तों पर जो एक पल किसी Almighty God की पूजा करते हैं और दूसरी ओर "free will" की बात भी करते हैं। वो दुनिया में हो रहे crimes को अपने God का grand plan बताते हैं और दूसरी ओर उसे merciful भी बताते हैं। Author satirically यह पूछता है कि, "क्या वह ईश्वर जिसे तुम सर्वशक्तिमान और विधाता कहते हो, वह सच में पूजनीय है?"

-AnAlone Krishna
22nd August, 2026

Comments

Tags:
Loading Post Series...