Q. What is the meaning of Real/Physical World, Spiritual World, and Astral World?
LOTM के अनुसार एक Beyonder अपने चार body forms का combined स्वरूप होता है। जिनमें से तीन- Physical Form, Spiritual Form, और Astral Form है। आप इन्हें तीन dimensions की तरह मान सकते हैं:
i) Real / Physical World
ii) Spiritual World
iii) Astral World
LOTM में चौथा form Body of Heart and Mind है।
यह symbolism है हमारे real world के स्वरूप का। वैसे तो हम तीन dimensions वाले beings हैं, मगर बहुत सारे scientists का मानना है कि इसके अलावा भी कई dimensions होते हैं। वैज्ञानिक (जैसे String Theory के अनुसार) total 11 dimensions की बात करते हैं।
LOTM का यह dimension कांसेप्ट writer की काल्पनिक दुनिया के स्वरूप को समझाने के लिए है, लेकिन इसे हम पूरी तरह से नकार नहीं सकते कि ये हमारे real life में भी सच है या नहीं। इतिहास गवाह है कि ऐसी कई कल्पनाएँ हैं जो किसी writer या thinker के imagination में पहले आईं, और फिर बाद में जाकर किसी खोजकर्ता या प्रयोगकर्ता ने उनकी सत्यता को प्रमाणित किया।
उदाहरण के लिए, जैसे पहले कई कहानिकारों ने 'पुष्पक विमान' या 'उड़न खटोला' का ज़िक्र किया था, जिससे प्रेरित होकर बने aeroplane, jets, और helicopters आज हम देखते हैं। ठीक वैसे ही, हो सकता है कि LOTM के ये कॉन्सेप्ट्स भी भविष्य में कोई गहरी सच्चाई साबित हों।
-AnAlone Krishna
17th August, 2026 A.D.

Comments
Post a Comment