I, Krishna, present you here, my 100+ literary works—poems and stories. I hope, I shall plunder your heart by these. Let you dive into my imaginary world. I request you humbly to give your precious reviews/comments on what you read and please share it with your loved ones to support my works.

🙏🏽 Thanks...! 🙏🏿

Now the contents from my Facebook Diary has also updated in this blog.

Specials Bar

Specials
-------------------->Loading Special Works...

Day 89: To my sisters,... | Diary of AnAlone Krishna

जो कहते हैं कि उन्हें बहुत समझ है दुनियां की, 
उन्हें दुनियां की यह बात जरूर समझनी चाहिए-
एक बार अगर बंध जाओ दुनियादारी के बंधनों में, 
फिर ख़्वाब पूरे करने के लिए खुला आसमान नहीं मिलता।

हो सकता है कि पिंजरा ना हो वो कैदखाना, 
जिससे तुम उड़ सको या टहल सको। 
पर पैरों में बंधन या चारदीवारी तो जरूर ही होगा।

-AnAlone Krishna.


__________Day 89__________

मेरी सारी दोस्त तो बर्बाद हो चुकी है,

My dear little sisters,
लड़कियां यह सोचती है कि वो अगर B.Ed. कर लेंगी तो उन्हें at least नौकरी करने मिल जाएगा। मगर सच यह है कि समाज तुम्हें वैसी जगह पर ही काम करने देगा जहां तुम सुबह घर के सारे काम करके निकलो और शाम को वापस आकर काम कर सको। इसलिए B.Ed. नहीं, D.El.Ed. तुम्हारे काम का है। पर एक सच यह भी है कि इसमें भी बहुत competition है और शायद इससे तुम्हें work life balance करना बहुत मुश्किल हो। 
 इसलिए मेरा suggestion है कि nurshing/accounting/social studies/farming सीखो। इससे तुम्हें घरवाले खुद promote करेंगे क्योंकि उन्हें मुफ़्त का सब्जी, राशन, सेवा मिलेगा, उन्हें आय और खर्च के हिसाब रखने में मदद मिलेगा।

जीवन में कुछ करने के लिए अवसर को समझना, पहचानना और अवसर बनाना जरूरी होता है।
• हर आदमी जब बाहर कमाने जाता है फिर उसे घर वापस आकर घर का हिसाब किताब देखना पड़ता है। इसलिए accounting सीखो, अपनी family का करोगी इसलिए वो तुम्हें promote करेंगे, और जो दूसरे तुमसे help मांगे, उसका service charge लेना। 
• आए दिन हर समाज में medical सेवा का जरूरत पड़ता है, जो कामकाजी लोग होते हैं उनके लिए परेशानी होती है। सरकार सहिया दीदी appoint करती है समाज के लिए। पर वो सभी कोई limitations में बंधी होती है, जिसके चलते कई families को personally छुट्टी लेकर अपने परिवार के लिए समय देना पड़ता है। इससे उनके आय पर दोगुना- तिगुना मार पड़ता है- Medical bills का, leave के fine का, promotion pending का, या private/contractual jobs के छूटने का। तुम nurshing करके खुद यह सेवा देकर उनका विकल्प बन सकती हो। जिससे वो अपने परिवार के लिए निश्चिंत होकर काम कर सके और तुम अपने इस सेवा के लिए कुछ कमा सको। इस काम के लिए समाज तुम्हें promote करेगा।
• Farming सीखोगी तो अपने परिवार के लिए पौष्टिक और ताजी सब्जियां खुद उगा पाओगी, बिना रासायनिक cemicals के। इसलिए परिवार यह करने से तुम्हें नहीं रोकेगा। और सब्जियां extra हो, उसे मोहल्ले के लोगों को बेच देना market rate से।

मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि तुम सिर्फ यही कर सकती हो। मगर सोचों, जो लोग तुम्हे बाहर जाकर कोई काम करने से रोकते हैं, इन चीजों के लिए वही लोग तुम्हें support करेंगे। हर चीज में लड़कों से प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत नहीं है कि वो जो करते हैं तुम्हें भी वही करना है। पैसा ही कमाना है ना, हम लड़के कैसे पैसा कमाने के लिए hotel में खाना भी बनाने लगते हैं, बर्तन भी धोने लगते हैं,...। 
जरूरी है अपने लिए पैसे कमाना और वो भी स्वाभिनाम के साथ। मैं बस कुछ examples दिया हूँ, तुम और भी ऐसे विकल्प तलाश सकती हो।

13th March, 2026 A.D.

0 Comments

I am glad to read your precious responses or reviews. Please share this post to your loved ones with sharing your critical comment for appreciating or promoting my literary works. Also tag me @an.alone.krishna in any social media to collab.
Thanks again. 🙏🏻

Newer Post Older Post
WhatsApp Logo