__________Day 71__________
महाभारत (2012 की tv serial) में 5 तरह की मित्रता बताई गई है-
पहली मित्रता, जिसका उद्देश्य ज्ञान होता है। जो कि शिक्षा प्राप्त करने के दौरान विद्यार्थी एक दूसरे से सहयोग के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए कृष्ण और सुदामा की मित्रता।
दूसरी मित्रता, शक्ति और सुरक्षा के लिए की जाती है। विद्यार्थी जीवन में बच्चे दूसरे गुटों से लड़ने के लिए करते हैं बाद में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए और संरक्षण करने के लिए। उदाहरण- दुर्योधन से कर्ण और अश्वत्थामा की मित्रता।
तीसरी मित्रता, आर्थिक और कौशल विकाश के लिए की जाने वाली मित्रता। जो व्यापारी दूसरे व्यापारी से, पूंजीपति कुशल व्यक्तियों से करते हैं। उदाहरण एक राज्य का दूसरे राज्य के साथ व्यापारिक संबंध।
चौथी मित्रता, सिर्फ मनोरंजन के लिए करते हैं लोग। जो मौज-मस्ती, भोग-विलास, जुआ, शराब, अय्याशी करने के लिए करते हैं लोग। उदाहरण - शिशुपाल, जयद्रथ, रुक्मी, दुर्योधन की मित्रता।
और पांचवीं मित्रता होती है जीवन में अच्छे मार्गदर्शन के लिए। जो कि लोग अच्छे, समझदार व्यक्तियों का साथ पाने के लिए लोग करते हैं। उदाहरण - कृष्ण से अर्जुन की मित्रता।
हर एक मित्रता का एक सही वक्त होता है। और सही तरीका भी।
-AnAlone Krishna
28th December, 2024 A.D.
Day 71 | Diary of AnAlone Krishna
Saturday, December 28, 2024
0 Comments
Author's hope-
"अगर मेरी यह रचना सच में आपके दिल को भायी है तो मैं यह उम्मीद करूँगा/करूँगी कि आप WhatsApp, Facebook, Instagram, etc. social media में अपने दोस्तों तथा संबंधियों के बीच मेरे इस कार्य पर अपना precious comment (review, response, critique, experience,...) के साथ इसे जरूर share करेंगे।
धन्यवाद..! 🙏"
Comments
Post a Comment