__________Day 70__________
मुझे अक्सर ऐसे treat किया जाता है कि मेरे पास सिर्फ theoretical knowledge है, practical knowledge नहीं है। और जो लोग मुझे ऐसा कहते हैं, मुझे ऐसा महसूस होता है कि...कई parents ऐसे होते हैं जो यह चाहते हैं कि जो चीजें उन्हें नहीं मिली, वो सारे शौक अपने बच्चों की वह पूरा करेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। मैंने देखा है कि जब वो ऐसा करते हैं तो उनके बच्चे कभी कुछ छोटा सोच ही नहीं पाते हैं। वो कोई छोटा ख्वाब देखते ही नहीं है। जिसका नतीजा यह होता है वो नैतिक मूल्यों की परवाह किए बगैर किसी भी हद तक गिर कर कामयाबी खरीदने की कोशिश करते हैं। (घूस देकर नौकरी पाने की कोशिश) फिर उनका ego इतना heigh होता है कि किसी के नीचे काम भी नहीं कर पाते हैं, और या तो एक के बाद एक job switch करते रहते हैं, अपने seniors को कोसते रहते हैं, या अपना job छोड़कर अपना business करने की कोशिश करते हैं और bad investment करते हैं। मेरे age group में बहुत से ऐसे हमउम्र है, जिन्हें अपनी तरक्की देखकर अभी बहुत खुशी हो रही है। पर उनका यह जो बाद investment है, इसका उन्हें बाद में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
अपना खुद का भी business करने से पहले
1. इस बात की समझ होनी चाहिए कि जो product/service हम देने जा रहे हैं उसकी market demand कैसी है-
i. लोगों की market में need है या demand है ?
ii. अगर need है तो लोगों को अपने need का अहसास/value है ?
iii. और अगर demand है तो यह demand लोगों के बीच कितने दिनों तक रहेगा ?
क्योंकि अगर अगर मैं एक बार पूंजी लगा दूं, infrastructure तैयार कर दूं, और demand तुरंत-तुरंत लोगों का बदल गया तो मेरा unwanted expense मेरे द्वारा तैयार किया गया infrastructure के development में चला जाएगा। और यह मेरा asset नहीं बनेगा बल्कि previous expense loss में जाएगा।
2. Product/ service की quality over the quantity देखनी चाहिए। क्योंकि quantity की वजह से शुरुआत में तो rapid boost मिलता है, but long term के लिए brand का demand quality के वजह से लोगों में होने वाले word of mouth से होता है।
3. Production + Labor cost product/service का 50% approx. ही होना चाहिए। infrastructure का rent, managing and marketing, advertisement पर होने वाले expense के बाद भी profit कमाया जा सकता है। But most of the case मैं यह देखता हूं कि price तो सिर्फ production + labor cost को जोड़ कर रखते हैं, but earning का more than 50% infrastructure, development में expense कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि उनकी investment and salary payment capacity day by day घटने लगती है और वो इसे fulfil करने के लिए bank/market ke कर्ज में डूबते चले जाते हैं।
4. Loan अपने profit % से हमेशा कम ही लेना चाहिए। ताकि debt को आसानी से चुकाया जा सके। Investors तो हमेशा चाहेंगे ही कि लोग ज्यादा से ज्यादा loan ले, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा profit कमाने का मौका मिले। लोग इस जाल में फंस कर loan पे loan लेते चले जाते हैं और इसका नतीजा यह होता है कि उन्हें interest चुकाने के लिए अपने product/service की quality गिरानी पड़ती है जो long term के लिए again bad strategy है, और वो अपने employees की salary चुराना शुरू कर देते हैं। जिसकी वजह से सभी अपने employees को minimum labor cost से भी कम salary देते हैं, उनका exploitation करते हैं।
5. Productivity को बेहतर करने के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि labors को proper rest मिले, उन्हें खुद को upskilled होने का मौका मिले, और उनके मेहनत को देखते हुए उन्हें rebate भी मिले। Employees काम को अपना काम समझकर मेहनत और लगन से करे इसके लिए उन्हें वैसी salary भी दी जानी चाहिए। पर अपने employees को minimum से minimum जिसमें वह बस टिक जाए, उतना देकर ये नौसिखिए business जो मुझे inexperienced बोलते हैं, अपने personal शौक में पैसा फूंकते हैं।
जिससे मुझे यह बहुत ही अच्छे से समझ में आता है कि उनका practical सिर्फ experience हैं, knowledge नहीं है।
मुझे बहुत ज्यादा हल्के में लेते हैं लोग। मेरा success अभी late हैं, मैं अपने success को पाने में अभी सिर्फ late हूं। I will have the ability to hold my success in my future. पर bad investment के बाद अब उनकी कामयाबी को उनके भगवान आकर बचाए। क्योंकि उनके हांथ में अगर छोड़ दिया जाए तो वो द्यूतकृडा में बैठे युधिष्ठिर की तरह सब कुछ financial market के जुए में लगाएंगे। सब कुछ मतलब सब कुछ। अपना तो कभी कुछ था ही नहीं। अपना परिवार, भाई, बच्चे हर किसी की जिंदगी को जुए में लगाएंगे। Sorry, लगाएंगे नहीं बल्कि उन्हें लगाते हुए मै देख रहा हूं।
-AnAlone Krishna
24th December, 2024 A.D.
Post a Comment
I am glad to read your precious responses or reviews. Please share this post to your loved ones with sharing your critical comment for appreciating or promoting my literary works. Also tag me @an.alone.krishna in any social media to collab.
Thanks again. 🙏🏻