Day 66 | Diary of AnAlone Krishna

Monday, August 12, 2024 0 Comments

 __________Day 66__________


आज मैं Bank of India Hazaribagh गया, वहां मैंने account transfer करने का तरीका पूछा, मुझे जवाब मिला-
"You have to submit your request letter and within the today's evening your account will be transferred after checking your nearest branch."
मैंने पूछा, "अच्छा, उसके लिए कोई form भरना होगा या application लिखना होगा।"
मुझे reply मिला, "Whatever you want. Well you're an educated ना.., so I prefer you to write an application to transfer your account."

यह भरोसा, यह उम्मीद, मुझे याद नहीं कि last time किसने मुझपर दिखाई थी। हर किसी के बातों में मुझे संदेह का भाव महसूस होता था, जब वो बोलते थे "आप/तुम यह कर लोगे ?" और फिर जब वो मेरा कुछ reply देने से पहले ही खुद से explain करने लगते कि मुझे कैसे करना है। उस इंसान ने मुझपर भरोसा दिखाया, मुझे अच्छा लगा। फिर मैं एक transfer letter लिखा, उसमें मैं branch का नाम लिखना भूल गया था, उसे वह लिखने को बोला, और लिखने के बाद मुझे सामने बैठी lady के पास जाने को इशारा किया।

जब मैं वह letter लेकर गया, वह lady मुझसे और कोई भी document नहीं मांगी। बस सामने signature करवाई उस written application में और शाम में मेरे mobile में account transfer का message भी आ गया।

मैं इस moment को हमेशा याद रखना चाहता हूं। वो person जिसने मुझपर kindly मेरे education पर trust दिखाते मुझे application लिखने के लिए encourage किया, वह kind lady जो उस letter को पढ़ कर एक बार में ही मेरा काम कर दी। हर public sector में इनके जैसे humble, sincere, kind, and gentle लोग हो होने चाहिए। मैं इन्हें हमेशा याद रखना चाहूंगा।

-AnAlone Krishna
12th August, 2024 A.D.

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]