Kissa 13:-
वैसे तो मेरे पास उतना वक्त नहीं है। पर इससे पहले कि मैं इसे भूल जाऊं, इसे पहले मैं note कर ही लेता हूं।
बीते कल मेरी 2nd period में 7th standard में class लगी हुई थी। पर शनिवार को उस period में Game का routine है तो मुझे सभी बच्चों को Games room ले जाना पड़ा। बच्चें आखिर बच्चे ही हैं। शांति से एक line में जाना और मुंह बंद कर खड़े रहने की उनकी आदत नहीं है। Class में तीन लड़के थे, उनमें एक बहुत चंचल था। मैं कुछ बच्चों को chess खेलना सिखाने लगा, और punishment के तौर पर सामने शांत होकर बस खड़े रहने को कहा। पर उस लड़के का मन शांत रह ही नहीं पा रहा था। थोड़ा वक्त लगा, पर मुझे यह थोड़ा थोड़ा realise होने लगा कि वह बच्चा एक special child है। Chess खेलते वक्त बहुत ज्यादा ध्यान और शांत मन को रखने की जरूरत होती है। उसके जैसे चंचल मन वाले बच्चों को खासकर उस बच्चे को इसे खेलने की आदत डालनी होगी। ताकि वह अपने मन पर नियंत्रण करना सीख सके। मुझे ऐसा लगता है कि उनके व्यक्तित्व को निखारने के लिए यह खेल helpful होगा। इसके अलावा उसी class में एक बच्ची है जिसका मन बहुत ज्यादा शांत है। वह एक time पे एक से ज्यादा चीजों में ध्यान नहीं दे पाती है। Chess में एक ही वक्त में सारे मोहरों पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। यह आदत डलवाती है अपने life में multiple possibilities को ध्यान में रखकर next move के लिए खुद को prepare रखने की कोशिश करने में। इसलिए उस बच्ची को सबसे पहले table tennis का आदत डलवाना होगा मुझे। ताकि उसका मन थोड़ा fast चल सके और चंचल हो सके।
अगले सप्ताह से मुझे उनके लिए यह करना है।
-AnAlone Krishna
28th April, 2024 A.D.
Comments
Post a Comment