Day 46: School: I unconsciously giving lesson. | Diary of AnAlone Krishna

Wednesday, December 07, 2022 0 Comments

 __________Day 46__________

School: I unconsciously giving lesson.

● Whenever we start doing deeply down from ourselves, it reflects from our unwillingly or unconsciously attitude and actions too.

अभी मेरी नींद टूटने से पहले मैं क्लास ले रहा था। और अब मैं दोबारा उस ख़्वाब को देखने की कोशिश कर रहा हूँ, पर मैं नहीं कर पा रहा हूँ। इसलिए इससे पहले कि मैं भूल जाऊँ, उसे लिखने की कोशिश कर रहा हूँ-
मैं class में किसी nonteaching purpose की जरूरत का सामान माँगने गया। जो कि Lovely नाम की student के पास थी तो वह उसे दी। उसे लेकर मैं Khelu Uncle, जो कि यहाँ के staff हैं, उन्हें दे दिए। फिर मैं class से बाहर निकलने ही वाला था कि पीछे से Warsha बोली, "Sir, बैठने के लिए तो बोलिए।" मैं जिस वक़्त उस class में enter किया, तब से सभी खड़े ही थें। तब मैंने उन्हें कहा, "You do not need to standing on still I shall give permission to sitting down." तब पीछे से Anushka बोली, "देखी दीदी, हम बोले थे नै तो..., हाँ...?" वह यह बोल कर बैठने जा ही रही थी कि पीछे से कोई बोला/बोली... देखा मैं अपने नींद में आया ख़्वाब जागने के बाद भूलते जा रहा हूँ। शायद Ankit या Gautam बोला, "हाँ, बैठिए ना दीदी। फिर बिना permission के बैठने पर Ma'am मारेंगी।" जिससे मुझे आया थोड़ा गुस्सा कि उन्हें डर है कि Ma'am आकर उन्हें मारेंगी, पर जो सामने है उनका कोई डर ही नहीं। मेरी ना place value है और ना face value कि बच्चे मेरी बात माने। तो मैं रुक और लगा यही बात समझाने कि, "देखो, मेरे school के एक teacher ने हमें यह समझाई थी कि बड़े-बड़े and well profiled स्कूलों में यह बात बताई जाती है कि You do not need to standing on still I shall give permission to sitting down. वहाँ students को यह बात समझाई जाती है कि time is very important, and हम अपने से बड़े, किसी के आने पे उसके respect में खड़े हो जाते हैं। पर after 3-5 sec जब वह सामने अपने chair पर बैठ जाये या teacher है तो अपने desk पे खड़े होकर बैठने का इशारा दे दे, तो बैठ जाना चाहिए।" इसपर Annvi चिढ़ गई। वह बोली, "कौन से बड़े school Sir ? आपका कैसा school था जहाँ यह उल्टा-पुल्टा बात पढ़ाया जाता था कि बिना teacher के permission के बैठ जाना चाहिए ?" तब मैं शुरू हुआ कि, "जब एक social revolutionary person कोई school या organization शुरू करता है तो उसके social revolutionary attitude उसके visions and decisions में reflect होते हैं। फिर जब कोई social revolutionary person उस school या organization के साथ जुड़ता है तो उन्हें समझकर उन्हें implementation करने की कोशिश करता है।" उसके बाद Annvi 'social revolutionary' का मतलब पूछी और मैं उन्हें समझाने लगा। पर जैसा कि जाहिर सी बात है कि वो सभी 6th standard या उसके नीचे के students है जो मेरे सपने में एक साथ एक ही room में बैठे हैं, तो सब ऊपर-ऊपर bounce करने लगा। उसके बाद मैंने उसे समझाया कि, "तुम किसी के सामने खड़ी होती हो with respect, ताकि तुम उन्हें respect दो। But you also deserve the same respect from them, so they have to give you permission to sit down. पर अगर 3-5 sec के अंदर अगर तुम्हें वह permission ना मिले तो भी तुम बैठ जाओ, क्योंकि you also have your self-respect. अगर मैं किसी कारण से गलती से बैठने के लिए permission देना भूल गया, और मेरा ध्यान बाद में इसपर जाएगा कि तुमलोग अब भी खड़े हो। तो that is my mistake कि जैसे मेरे आने पर तुमने मुझे respect दिया, मैं वापस same respect के साथ तुम्हें बैठने कहने के बजाय गलती से तुम्हें खड़े रखकर तुम्हारा disrespect कर दिया।" तब Warsha बोली, "तब तो हम और नहीं बैठेंगे कि आपको इसका अहसास हो और आप सुधरे।" तो मुझे उसकी बात सुन कर हँसी आ गई। वह मेरी छोटी बहन जैसी है और उसके रूठने या ताने मारने का अंदाज़ भी वैसा ही महसूस करवाता है। मैंने उससे कहा, "किसी को यह महसूस करवाना कि वह गलत है, जिससे वह शर्मिंदगी महसूस करे, खुद को छोटा महसूस करे, क्या यह गलत नही ? हाँ गलती किसी से भी होती है तो इसका अहसास होना जरूरी है। पर क्या उसका माथा झुके, यह जरूरी है ? इसलिए तुमलोग 3-5 sec के बाद खुद बैठ जाना अगर मैं permission देना भूल जाऊँ तो...।" और फिर सभी बैठ गए।


-AnAlone Krishna
7th December, 2022 A.D.

For read my notes of other days, go to link 👇🏻
https://krishnakunal.blogspot.com/p/diary.html?m=1

Also, list of my all stories and poems are available on 👇🏻
https://literatureofshampawithfriends.blogspot.com/p/krishnas-literary-works.html

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]