HomeDiary

Tuesday, March 07, 2017 0 Comments

 

बुरा वक्त कभी टलता नही , बस इंतजार करता रहता है हावी होने का । एक समस्या सुलझता नही कि दूसरा तैयार रहता है दस्तक देने के लिए । दुःख ही जिन्दगी की सच्चाई हैं, अपनी इच्छाओ को कम कर हम दुःख पर नियंत्रन कर सकते हैं पर खत्म नही कर सकते । अगर इच्छाएँ ही नही रहेंगी तो जीवन यापन कैसे करेंगे । कई लोगो को कहते हुए सुना होगा आपने कि अगर हम उनके बताये मार्ग पर चले तो हम अपने कष्ट से उभर सकते हैं । लेकिन क्या आपने किसी शराबी को सत्संग और साधू को मदिरा के लिए सुझाव देते सुना है ? लोग उसी पथ पर चलने का सुझाव देते हैं जिनपर वो चल रहे होते हैं । वो अपना मार्ग के लिए साथी ढूँढ़ रहे होते हैं । हमें अपने पथ को स्वयं तलाश करनी चाहिए । जिन्दगी बनाना आसान है पर सुधारना बहूत ही मुस्किल । अगर चाहते हो कि कोई आपकी ईक्षा पूरा करे तो उसके ऐसे माहौल बनायें दबाव नही । बुरा वक्त जब हावी होगा ना तो कोई दबाव काम नही देगा , सारे अपने छूटने लगेंगे । बस आपका व्यवहार ही उन्हे आपके पास वापस ला सकता हैं ।


-AnAlone Krishna
7th March, 2017

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]