Day 95:-
पर मैं देख रहा हूँ अपनी community में कुछ heridity complex हर किसी में show हो रहा है। जैसे कि कम उम्र में बाल पकना या झड़ना, sugar/heart attack, dyslexia, paralysis जैसी बीमारियाँ कम उम्र में भी अब दिखने लगना। और ये सब उन परिवारों में ज्यादा दिखने को मिलता है जो पाँच पीढ़ी का तो gap रखे, but कहीं न कहीं से परिवार के बीच दो-तीन या उससे ज्यादा रिश्ते जुड़ जाते है।
मेरा observation इस चीज पर तब से है जब से मैं Class 8th में haridity and evolution के बारे में पढ़ा हूँ।
जैसे hybrid हरे और पीले मटर के दाने तीन-चार continuous cropping के बाद वापस उस color में आना शुरू कर दिए जो उनके environment के according था, मुझे लगता है कि culture के नाम पर लगातार same cast/community शादियां होने के कारण धीरे-धीरे ये weaker heridity complex body के genes में आ रहे हैं। जिसके कारण कम उम्र में युवाओं में ये अलग अलग तरह की physical inability दिख रहा है।
और अगर ये लोग culture के नाम पर यह तमाशा बंद नहीं किए तो एक पीढ़ी में इन्हें नहीं दिखेगा, पर धीरे-धीरे वंश खत्म होने के तरफ जाएगा।
आप या तो अपना वंश बचा सकते हो या फिर culture. दोनों में से एक को तो समय के साथ नष्ट होगा ही। और अगर एक खत्म होगा, तो दूसरा भी अपने आप खत्म हो जाएगा। यानी कि culture को खत्म होना ही है, बस आप अपने वंश की आहुति देकर इसके समय को बढ़ा सकते हो।
वरना इस चीज का उपाय यह है कि या तो आप intercast marriage करो, या फिर इतने दूर का जगह ढूंढों जहां कोई रिश्ता पहले से ना हो।
वैसे भी same caste या फिर multiple रिश्तों को देखकर शादी करना समाज के स्वार्थ पर टिका है। वह समाज का power dynamic अपने हांथ से जाने देना नहीं चाहते हैं। एक upper cast और lower cast के बीच रिश्ता होगा तो उन्हें जो generational privilege भी share करना होगा। लोग कई रिश्तों को पहले इसलिए मिलाते है ताकि परिवार पर उनका control बना रहे।
प्रकृति उनके इस social selfishness के लिए उन्हें नहीं बख्शेगी। उसी का कारण है कि एक जैसी बीमारियां और शारीरिक कमजोरियां उन्हें पूरे group/community में देखने को मिल रहा है।
जो इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं, जाहिर सी बात है वो Heridity and Evolution, Cell in Living Organisms, Mutations, Hybridisation, Social Injustice, Casteism, etc. को सिर्फ पढ़े हैं। उन्हें वो समझ नहीं पाए है।
-AnAlone Krishna
1st July, 2026

Comments
Post a Comment