हम हर एक पल कुछ ना कुछ नया चीज सीखते हैं। उसके बाद खुद को नए अनुभवों के साथ पहले से बेहतर बनाने के लिए बदलते हैं।
हम हर एक पल कुछ नया सीखते हैं और हर एक दिन खुद को बदलते हैं।किसी से यह वादा मत करो कि तुम उसके लिए पूरी उम्र ऐसे ही रहोगे और ऐसे ही प्यार करोगे जैसे अभी हो और कर रहे हो।
क्योंकि यह तुम चाह कर भी नहीं कर सकते।
उसके जगह यह वादा कर सकते हो कि, "चाहे मैं जितना भी बदल जाऊँ, मैं बस तुम्हें ही चाहूँगा, हमेशा। तुम चाहे जितनी भी बदल जाओ, मैं बस तुम्हें ही प्यार करूँगा, हमेशा। हर नए अहसास के साथ नए अंदाज में।"
-AnAlone Krishna
23rd May, 2023 A.D.
Comments
Post a Comment