"तुम तुम रहो। मैं मैं ही रहता हूँ। तुम्हारे लिए मैंने कुछ नहीं बदला, मेरे लिए तुम भी कुछ मत बदलना।"
from movie Hey Sinamika• अक़्सर हमें जब कोई आसानी से मिल जाए तो हम उनकी असली अहमियत नहीं समझ पाते है। इस बात का अहसास तब शुरू होता है जब हमें खोने का अहसास होना शुरू होता है।
• बहुतों के मन में यह धारणा होती है कि लोग गलत होते हैं। इसलिए उन्हें जब कोई सही इंसान मिलता है तो वह उन्हें भी गलत ही समझते हैं। पर अगर आप सच में अच्छे और सच्चे इंसान हो तो उनके इस रवैये के कारण कभी खुद को मत बदलना। वो खुद अपनी अवधारणा बदल लेंगे जब वो आपकी अच्छाई और सच्चाई को जानेंगे और समझेंगे।
• हमसे जो सवाल पूछे जाते हैं उनके जवाब हमारे पास नहीं होते हैं। हम खुद से कई सवाल पूछते हैं उनके भी जवाब हमें नहीं मिलते हैं। कई बार यह सवाल आता है कि जो हम कर रहे हैं वो क्यूँ कर रहे है..., इसका result क्या होगा..? इसका जवाब हमें नहीं मिलता। मगर जब हम अपने आस-पास देखते हैं little changes को होते हुए, हमारे काम की वजह से समाज धीरे-धीरे बदलता है।
-AnAlone Krishna
23rd November, 2022 A.D.

Comments
Post a Comment