"अच्छा लगेगा क्या ?" poem by AnAlone Krishna.

Sunday, December 06, 2020 0 Comments
अच्छा लगेगा क्या ?
(इस बात का reply कि, "चल वो नहीं मिली तो उसके जैसी और मिल जाएगी।" Also story behind this poem is available on the link https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=239017040892782&id=106582620802892&sfnsn=wiwspmo)
By AnAlone Krishna

अच्छा लगेगा क्या ?

साथ रहूं किसी के,
याद करूँ किसी और को
यह अच्छा लगेगा क्या ?

आँखे देख रही हो किसी को,  
और चेहरा दिखे किसी और का
यह अच्छा लगेगा क्या ?

बातें करे कोई और मुझसे,
आवाज सुनूँ मैं किसी और की
यह अच्छा लगेगा क्या ?

परवाह करे कोई और मेरी, 
महसूस करूँ किसी और को
यह अच्छा लगेगा क्या ?

साथ सोऊँ किसी और के,
पर मैं ख़्वाब देखूँ किसी और का
यह अच्छा लगेगा क्या ?

वो प्यार करेगी मुझसे,
और मेरे दिल में कोई और हो
यह अच्छा लगेगा क्या ?

नहीं, वो नहीं तो फिर कोई और नहीं।
जिसके अहसास से हमेशा वो याद आये,
अगर वो नहीं, तो चाहिए उसके जैसी 
फिर कोई और नहीं ॥

-AnAlone Krishna
6th December, 2020 A.D.

For get update about my literary works, follow me on my fb page "हमदर्द सा कोई" , link is https://facebook.com/humdard.sa.koi.by.an.alone.krishna

For know my inspirations about my literary works, follow me on my fb page "Diary of AnAlone Krishna" , link is https://facebook.com/diary.of.an.alone.krishna


Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]