__________Day 47__________
My year end message to ShampaDear Shampa,
वैसे तो मैं यह बात समझता हूँ कि हमेशा मेरा ज्ञान देने वाली आदत से तुम भी परेशान रहती हो। शायद इसलिए आजकल जल्दी ना call करती हो और ना text करती हो। पर तुमने year end के लिए last message की wish की, इसलिए मैं यह तुम्हें भेज रहा हूँ।
देखो, अकेले life को नहीं जीना चाहिए। इससे इंसान अपने mono-perspective से ज़माने को देखने का आदी हो जाता है और supremacy attitude उसके अंदर develop हो जाता है। उसे लगने लगता है कि वह जो देख रहा है, जानता है, समझ रहा है, बस वही सही है, बाकी लोगों की अपेक्षा में। जबकि यह सही नहीं होता है। The world is beautiful only because of the variety of things available and happens in it. हर चीज के होने की अपनी एक वजह होती है और जो उसके होने को अहमियत देती है। जिसे कोई भी इंसान अपने single perspective से नहीं समझ सकता। इसलिए हर किसी को जरूरत होती है ऐसे लोगों की जो हमें वो देखने, जानने और समझने में मदद करें जो हम खुद से कभी ना कर सकें। यानी कि अच्छे friends की जो हमेशा तुम्हें तुम्हारी कमियों को समझने और दूर करने में मदद करें।
लेकिन तुम्हारी ही तरह तुम्हारे friends की भी अपनी life and family है। जिन्हें भी उन्हें वक़्त देना बहुत जरूरी है। जिसकी वजह से ना ही वो हमेशा तुम्हें साथ दे पाएँगे और ना ही वो हमेशा तुम्हारे साथ रह पाएँगे जब तुम्हें शायद उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। इसलिए तुम्हें जरूरत है वैसे लोगों की भी जो हमेशा तुम्हारा साथ दे और तुम्हारे लिए available हो जब भी तुम्हें उनकी जरूरत हो। यानी कि तुम्हारी family की। इसलिए अपनी family को कभी किसी temporary चीज से ज्यादा importance मत देना।
But तुम अब बच्ची भी नहीं रही। तुम्हें यह भी समझना होगा कि बढ़ते हुए उम्र के साथ-साथ अब कई ऐसी बातें है जो तुम उनसे भी छुपाना कब का शुरू कर चुकी होगी। जिसकी वजह है पहली वजह age-gap है और दूसरी उन रिश्तों की limitations. वो मर्यादा, वो हदें तुम्हें इजाज़त नहीं देती होंगी कि honestly, truly, and completely उनके सामने तुम खुद को express कर सको। जो कि सही नहीं है। अपने अंदर अपने किसी अक्स के हिस्से को दबाए रखने से इंसान अंदर ही अंदर खोखला होता चला जाता है। अगर यह होना शुरू हो चुका है, तो अब तुम्हें जरूरत है किसी ऐसे इंसान की जिसके सामने तुम honestly, truly, and completely खुद को express कर सको; जो तुम्हारे साथ हमेशा रहे; और तुम्हें समझे और तुम्हें तुम्हारी कमियों को दूर करके grow करने में मदद करे। एक अच्छी life को बनाने, सँवारने और जीने में तुम्हारा साथ दें। यानी कि एक अच्छे से life-partner की। तुम्हें कई ऐसी उदाहरण मिल जायेंगी जो अपने शादी के बाद भी UPSC crack की है। तो उनको अपना inspiration बनाओ और तुम अपना life ऐसे ही बर्बाद मत करो।
देखो, Aunty का काम आसान कर दिए, तुम्हें शादी के लिए मनाने में, तो कहीं ऐसे को at least अपने लिए मत चुन लेना जो जब आये तो मुझे तुम्हारे life निकाल फेंकने की कोशिश करें। You know ना जलन of the heart. बस थोड़ा हमारे बारे में भी सोंच-समझकर किसी को चुनना।
बाकी I wish कि तुम अपनी खूबसूरत life को और अच्छा बनाने, सँवारने और जीने में सफल हो। And, गुज़रते हुए लम्हें के साथ गुजरते हुए साल और celebration को enjoy करो। और भले ही late हो जाए, but 'Happy New Year' wish मैं अगले साल ही करूँगा।
-AnAlone Krishna.
30th December, 2022 A.D.

Comments
Post a Comment