HomeDiary

Sunday, July 18, 2021 0 Comments
Sometimes some people of communalist mentality says me :
"यार तुम्हारी _____ को इसके साथ देखे थे/उसके साथ देखे थे, यहाँ देखे थे/ वहाँ देखे थे, बातें कर रही थी/ घूम रही थी, साथ में पानीपुरी, ice-cream, etc. खा रही थी/ ये कर रही थी/ वो कर रही थी, वो इतने लड़को से दोस्ती रखती है, घूमती है, बात करती है, restaurant जाती है, theatre जाती है, flirt करती है, bla-bla-bla. वो खानदान का नाक कटवायेगी इसलिए उसे control में रखो।"
Honest reply to them :
"क्यूँ...? मुझे उसे control करने की क्या जरूरत है ! उसे पता नहीं है क्या कि उसे किसके साथ किस हद तक close जाना चाहिए या किस हद के आगे नहीं बढ़ना चाहिए ? क्या उसे नहीं पता कि उसकी हदें क्या है, किस हद तक जाना है और किसको कैसे या किस हद में रखना है ? उसे limit में रखने वाला मैं कौन होता हूँ ? क्या यह मैं decide करूँगा कि उसे क्या करना चाहिए या क्या नहीं, या किसके साथ रहना चाहिए या किसके साथ नहीं, या उसे कैसे रहना चाहिए ? मुझे उसके life के किसी भी decision को लेने का कोई हक़ नहीं है। ठीक वैसे ही जैसे मैं किसी और को नहीं देता हूँ। वो जैसे चाहे वैसे रह सकती है, जिसके साथ रहना चाहे उसे चुन सकती है। ठीक वैसे ही जैसे मैं अपने life को अपने पसंद से जीता हूँ और अपने पसंद के लोगों के साथ रहना choose करता हूँ।"

Love चाहे किसी भी form में हो। प्यार का मतलब यह नहीं होता कि अगर मैं भाई या ____ हूँ तो उसे control करूँ। Love शोषण करने का भाव नहीं जगाता, बल्कि care करने का और इस काबिल बनाने का कि उसे हमपर निर्भर रहना ना पड़े इसका भाव दिल में जगाता है। यह उनके अधिकारों को छीनने का काम नहीं करता, बल्कि उन्हें उनके अधिकारो के काबिल बनाने की कोशिश करता है। वो जो बोलते हैं वो orthodox patriarchal concept है। जबकि मैं Universal Human Rights को prefer करता हूँ और वो अपने हिसाब से अपने life को जिए यह उसका Human Right है। इसलिए जिसको जैसा life जीना है, वह वैसा जी सकता है, और उसे उसकी आज़ादी है। मैं उसमें interfere नहीं कर सकता हूँ। मुझे किसी के life या life style में दख़ल देने का कोई हक़ नहीं है।

[Attention: My words are valid for certain favorable conditions only.
Terms and conditions: उन्हें भी दूसरों के life and life style में कोई influence नहीं करनी चाहिए। अगर उनके जरिये किसी और के life में इसका negative impact पड़ता है, तब मैं interfere कर सकता हूँ। मैं अपने life के decisions लेने के लिए स्वतंत्र हूँ। इसलिए मेरा ही फैसला मेरे लिए अंतिम फैसला होगा।]

-AnAlone Krishna
18th July, 2021 A.D.

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]