पहली दिल्लगी - मोती किया गुम ,कृष्ण कुणाल की लिखी कविता

Sunday, July 16, 2017 0 Comments
॥ पहली दिल्लगी ॥ 0  • 1  • 2  • 3 • 4  • 5 • 6  • 7 

• पहली दिल्लगी - मोती किया गुम •

(प्यार का त्याग करने के अहसास के साथ)
कृष्ण कुणाल की लिखी कविता

*पहली दिल्लगी-मोती किया गुम*

बहके-बहके से थे मेरे ये मंजर,
अब थोड़ा सा सम्भल गया हूँ ।
जी ना पाऊँगा कभी उसके बिना मैं,
पर सुकुन नही वो, समझ गया हूँ ॥

ना चाहा था कभी पाना उसको,
ना थी कभी वो मेरी मँजिल ।
मेरी चाह थी कि तुझे खुश कर दूँ ,
ऐ जिन्दगी, कुछ मै ऐसा कर दूँ ॥

है यह बैरन हवा के झोंको जैसी,
जी करता है मैं खोया रहूँ इसमें ।
ऐ जिन्दगी, जिन्दगी है यह मेरी,
लेकिन वैसी नही कि सुकुन मिले जिसमें ॥

जानता हूँ कुछ खो जायेगा मुझसे,
जिसे ढूँढता रहूँ शायद पूरी जिन्दगी भर ।
मैं जा रहा हूँ अपना वजूद ढूँढने ,
भले जी ना पाऊँगा तुझे मैं अब कभी पर ॥

रहेगा कोई शिकवा गिला मुझसे,
तो ऐ जिन्दगी, मुझे कभी माफ कर देना ।
याद दिलाना मेरी मिठी यादों को,
और उसके आँसुओ को साफ कर देना ॥

आस न रहेगा मुझे इसका कभी क्योंकि,
मैं गलती नही गुनाह कर रहा हूँ ।
ऐ जिन्दगी, तू चाहता है कि मैं खुश रहूँ उसके साथ,
और मैं उसे छोड़कर संघर्ष अपना रहा हूँ ॥

-AnAlone Krishna.
16/07/2017

इसके हर एक stage के अहसास के साथ लिखे गए कविता को पढ़ने के  लिए blog के page 'पहली दिल्लगी'  में जाएं। Link- http://krishnakunal.blogspot.com/p/poetry_11.html

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]