HomeDiary

Sunday, May 26, 2024 0 Comments
आज के समय में किसी को भी अपना गुरु मत बनाओ।

एक शिक्षक तुम्हें कामयाबी की राह में ले जायेंगा अपनी ज्ञान की क्षमता साबित करने के लिए पर वह तुम्हें सामाजिकता से दूर रखने की कोशिश करेगा। तुम्हारा भाई व्यवहार सिखाएगा, पर तुम्हारे अंदर बौद्धिकता विकसित नहीं देगा बल्कि कर्तव्यनिष्ठ बनाने की कोशिश करेगा; तुम्हारे पिता जिम्मेदार बनाने की कोशिश करेंगे पर इसके साथ तुम्हारे अंदर की नैतिकता छीन कर आज्ञाकारिता भरने की कोशिश करेंगे। तुम्हारी बहन तुम्हें भावात्मक बनाएगी पर तुम्हें आत्मीयता का बोध नहीं होने देगी। हर कोई तुम्हें वही सिखाएगा जिससे उन्हें लाभ हो, ना कि तुम्हें, जिससे उन्हें हानि हो वो नहीं सिखाएंगे।

इसलिए स्वयं से सीखने का गुण अपने अंदर विकसित करो। समय और प्रकृति को अपना गुरु बनाओ। किसी व्यक्ति विशेष पर आश्रित मत रहो। पुस्तकें भी किसी व्यक्ति की चेतना का अंश मात्र है, इसलिए इनपर भी निर्भरता तुम्हें सम्पूर्ण ज्ञान नहीं देगा। अपना दिशा स्वयं निर्धारित करने में सक्षम बनो।

-AnAlone Krishna
26th May 2024 A.D.

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]