Day 73 | Diary of AnAlone Krishna

Saturday, May 10, 2025 0 Comments

 __________Day 73__________

Fb post from 4 yrs. ago

Dear friends,
एक vision, जिसे दिखाकर लोग किसी काम को करने के लिए मनाते हैं:-

"तुम इस काम को आज करने से संकोच कर रहे हो और मना कर रहे हो। कल को यही काम तुम्हारा पड़ोसी करेगा। वह अपनी मेहनत और लगन से तुमसे आगे निकल जायेगा। उसका अच्छा life होगा, घर में सारी सुविधाएं होंगी, personal car होगा, बच्चे अच्छे school में पढ़ेंगे, अपनी bike पर college जायँगे, हर festivals पर नए कपड़े खरीदेंगे, उनके हाँथो में latest gadgets होगा, bank में अच्छी savings होगी कि मुसीबत में काम आए, उनके घर से कोई मेहमान खाली हाँथ वापस नहीं जाएगा। मगर आपके घर में ये सारी सुविधाएं नहीं होगी। तब यह सब देखकर आपका बच्चा आपसे पूछेगा कि उनके घर में वो सब क्यूँ है और मेरे घर में क्यूँ नहीं, और आपका जवाब होगा कि जिस वक़्त मुझे यह करनी चाहिए थी उस वक़्त मैंने यह नहीं किया और यही चीज मेरे घर के सामने वाले ने किया इसलिए आज उसके पास यह सब है और मेरे पास यह सब नहीं है। तब फिर आपसे आपका बच्चा पूछेगा, कि आपने यह क्यों नहीं किया, तो आप अपने बच्चे को क्या जवाब दोगे ? सोंचो, सोंच कर जवाब दो। आप उसे कुछ जवाब नहीं दोगे। क्योंकि आपके पास कुछ कहने के लिए कोई शब्द ही नहीं होंगे। क्यूँकि आप अपने बच्चे के सामने यह बात कभी accept नहीं कर पाओगे कि आपने सही समय पर सही decision नहीं लिया इसलिए आज आपकी स्थिति यह है। इसलिए dear friends, आज आपके पास यह मौका है कि आप इसे choose करो, कि इस काम को करोगे, और ईमानदारी से पूरे जी-जान लगाकर करोगे। ताकि आपको आपके भविष्य में अपने बच्चे के सामने शर्मिंदा ना होना पड़े। आपके घर मे भी सारी सुविधाएं हो..."

जब मैं 5th में था, तब मेरे दादाजी जिंदा थे, उस वक़्त से मेरी family MLM marketing से जुड़ी हुई है। मेरे uncle को wheelchair पर मैं लेकर जाता था इन meetings and seminar को attend करने के लिए। वहाँ इस तरह की बातें motivate करने के लिए, distributors के अंदर उत्साह भरने के लिए बोली जाती थी। यह मुझे आज भी याद है। मेरे घरवाले तब ये यह काम को कर रहे हैं। आज मेरे घर के अगल-बगल लगभग उन सभी के घरों में जिन्होंने उस वक़्त MLM marketing को नहीं अपनाया या बाद में छोड़ दिया, वो सुविधाएं है जो उस vision में दिखाया गया है। लेकिन मेरे घर की condition क्या है, वो मेरे घरवालों से पूछो या मेरे पड़ोसियों से पूछो कि क्या-क्या सुविधाएँ हैं।

लोग आपका brainwash करते हैं, अपने काम को निकालने के लिए। आपको life में कुछ बनने के लिए किसी और की बात सुनकर motivate होने की क्या जरूरत है ? आप self-motivated क्यूँ नहीं हो सकते ? लोग आपको ख़्वाब दिखाकर अपना काम निकालने में लगे ही रहते हैं। आपसे आपकी भलाई की बातें सभी कर रहे हैं, ऐसा आपको लगेगा। लेकिन आपको कोई नहीं बताएगा कि आपको cheat कैसे किया जा सकता है। क्यूँकि उसी से उन्हें आपसे अपना काम निकालना है। पढ़ो-लिखो, वक़्त मिले तो अच्छे साहित्य पढ़ो, कूड़ा-कड़कच मत पढ़ो, और समझदार बनो।

आपका अपना
कृष्ण कुणाल
(AnAlone Krishna)
10th May, 2021 A.D.

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]