याद तुम्हारा , कृष्ण कुणाल की लिखी हुई कविता।

Sunday, December 21, 2014 0 Comments
*याद तुम्हारा*
(अपने बिछड़े हुए दोस्तों के याद में)
-कृष्ण कुणाल की लिखी हुई कविता-


*याद तुम्हारा*

खोया-खोया मन,
खोया-खोया जहां ।
कुछ भी अच्छा ना लगे,
दिल तू है कहाँ ।।

दोस्ती की जिनसे,
उनका साथ अच्छा ना लगे ।
जिनका कमी हो हरपल,
वो दोस्त कहीं और रहें ।।

जब साथ की जरूरत,
दिल को महसूस हो,
तब किताबें खोलने से क्या होता है,
जो दिमाग कहीं और हो ?

ऐसा दिल कैसा है,
जिसमें जिन्दगी बर्बाद करने वाले ईक्षा ?
मेरे मुस्कूराहट के बदले लोग प्यार से मुस्कूरायें,
बस मेरी तो यही चाह ।

-AnAlone Krishna.
21/12/2014

Comments

Tags:
Loading Post Series...

Navigation 💡 [Select Categories from Edit]